Gold-Silver Price: शनिवार को सोना सस्ता या महंगा? जानें आज के ताजा भाव

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 01:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शनिवार को राहत भरी खबर है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में दाम कम होने से ग्राहकों के चेहरे खिल उठे हैं।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी की कीमत भी नरम रही और इसका भाव 2,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लेने चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News