जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 शातिर गिरफ्तार, आधुनिक हथियार बरामद

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 08:33 PM (IST)

जालंधर : Punjab Police को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। Jalandhar कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल चार अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे। इनके खिलाफ हत्या सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं।

पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News