Punjab: जल्दी से करवा लें अपने Aadhar Card अपडेट, UIDAI ने जारी किए आदेश
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:33 PM (IST)
पंजाब डेस्क : Aadhar Card अपडेट को लेकर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नए आदेश जारी किए हैं। पंजाब-चंडीगढ़ में 30 सितंबर तक Aadhar Card फ्री में अपडेट होंगे। जानकारी के मुताबिक, 17 वर्ष तक के बच्चों के Aadhar Card 30 सितंबर तक फ्री अपडेट करवाए जाएंगे। इसके लिए विशेष कैंप पंजाब के विभिन्न सेवा केंद्रों, स्कूलों और बायोमेट्रिक अपडेट आधार सेवा केंद्रों में लगाए जा रहे हैं। इस दौरान 17 वर्ष तक के बच्चों के Aadhar फ्री में अपडेट करवाए जाएंगे।
जिला लुधियाना से चिंताजनक आंकड़े
जानकारी के अनुसार Aadhar Card को 2 बार अपडेट करवाना जरूरी है। पहला 5 से 7 साल की उम्र में जिसे MBU-1 कहा जाता है और दूसरा 15-17 वर्ष की उम्र में जिसे MBU-2 कहा जाता है। जिला लुधियाना में 9,15,419 छात्रों के बायोमेट्रिक अपडेट अभी पेडिंग हैं। इन्हें जल्द से अपडेट करवाने के लिए अथॉरिटी ने अपील की है। भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने कि लिए माता-पिता को सलाह दी गई है कि, वह अपने बच्चों के Aadhar Card अपडेट करवा लें। जिले के जारी हुए आंकड़ों के अनुसार कुल 9,15,410 छात्रों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए पेंडिग है।
5-7 वर्ष के -1,22,596 बच्चों के मेंडेटरी बायोमेट्रिक (MBU-1) लंबित
15-17 वर्ष के-1,04,204 बच्चों के मेंडेटरी बायोमेट्रिक (MBU-2) लंबित
Update न करने पर होंगी ये दिक्कते
अगर आप अपने Aadhar Card को समय पर अपडेट करवाते हैं तो स्कॉलरशिप और शिक्षा संबंधी लाभों में कोई परेशानी नहीं आती। परीक्षाओं और एडमिशन में रुकावट नहीं होती, वहीं बैंक में e-KYC के दौरान कोई समस्या नहीं होती। इसके साथ ही बच्चों की डिजिटल पहचान मजबूत होती है। इसलिए ही अपने Aadhar Card को अपडेट करवाना जरूरी है। MBU-1 और MBU-2 के आलावा अपना Aadhar Card तब अपडेट करवाना चाहिए जब- फ्रिंगप्रिंट नहीं लगते हो, Aadhar से जुड़ी किसी सेवा में दिक्कत आ रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

