Punjab : 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में SI सस्पेंड, FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2026 - 12:24 AM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मराडो चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) हरबंस सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, SI हरबंस सिंह पर नशा तस्करी के एक आरोपी की पत्नी से 20 हजार रुपए मांगने का आरोप है। रिश्वत मांगने से जुड़ा कथित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल SI को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News