लुधियाना नगर निगम में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते इंस्पैक्टर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 12:27 PM (IST)
लुधियाना(हितेश): लुधियाना नगर निगम में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-बी में तैनात शुभम नामक कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े किसी काम के बदले मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से क्लर्क है और उसे इंस्पेक्टर का चार्ज दिया गया था। विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में हलचल मच गई और इसका असर निगम के चारों जोनों में देखने को मिला। फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आनी बाकी हैं। विजिलेंस की आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

