AAP नेता के हत्या+कांड में सनसनीखेज खुलासा, गोलियों से किया था छलनी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 11:08 AM (IST)

खन्ना: खन्ना पुलिस ने आप नेता त्रिलोचन सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में गांव के ही रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति आढ़त का काम करता है। 

बताया जा रहा है कि करीब 5-6 साल पहले इस शख्स का त्रिलोचन सिंह से झगड़ा हो गया था। इस विवाद में आढ़ती की पगड़ी भी उतर गई और उसकी दाढ़ी पर हाथ डालने की बात सामने आई थी। इसी रंजिश में यह हत्या की गई। इस मामले में आई.जी. धनप्रीत कौर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा करेंगे। 

बता दें कि गत दिवस गांव इकलाहा में खेत से वापस लौट रहे त्रिलोचन सिंह की कुछ हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News