जालंधर लोकसभा सीट से 9 हलकों से हारी AAP, जानें क्षेत्र मुताबिक चुनाव नतीजे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 07:22 PM (IST)

जालंधर: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। जालंधर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने 3,90,053 वोट हासिल कर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सुशील रिंकू दूसरे स्थान पर रहे हैं। जालंधर की 9 विधानसभा सीटों के हिसाब से आम आदमी पार्टी को सिर्फ 9 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। यहां यह भी बता दें कि जालंधर के चार विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, जो विधायक होने के बावजूद अपना क्षेत्र नहीं बचा पाए हैं, जबकि 5 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं।

जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा विधायक हैं और उनके क्षेत्र में आप को सिर्फ 18528 वोट मिले हैं। नकोदर विधानसभा क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान अपनी सीट नहीं बचा पाईं। आप को यहां से 23201 वोट मिले हैं। करतारपुर सीट पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह विधायक हैं और आप को 29106 वोट मिले हैं। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए शीतल अंगुराल जालंधर वेस्ट सीट से विधायक रहे हैं और वह भी अपनी सीट नहीं बचा सके। वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी को 15629 वोट मिले हैं।

इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायक होने के बावजूद आप को हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी को सबसे कम वोट शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से है। शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से आप को केवल 13499 वोट ही मिल पाए हैं। वहीं 5 निर्वाचन क्षेत्र जालंधर उत्तरी में अवतार जूनियर (कांग्रेस), जालंधर कैंट में परगट सिंह (कांग्रेस), फिल्लौर में विक्रमजीत सिंह चौधरी (कांग्रेस), शाहकोट में हरदेव सिंह लाडी (कांग्रेस) और आदमपुर में सुखविंदर सिंह कोटली के विधायक हैं।

जानिए जालंधर की 9 विधानसभा सीटों के हिसाब से चुनाव नतीजे

जालंधर सेंट्रल
बीजेपी- 38115
कांग्रेस- 34382
आप- 18528

जालंधर उत्तर
बीजेपी- 47029
कांग्रेस- 41043
आप- 19150

जालंधर छावनी
बीजेपी- 29094
कांग्रेस- 45450
आप- 20246

जालंधर वेस्ट
बीजेपी- 42837
कांग्रेस- 44394
आप- 15629

आदमपुर
बीजेपी- 7171
कांग्रेस- 41243
आप-27172

करतारपुर
बीजेपी- 11856
कांग्रेस- 45158
आप-29106

शाहकोट
बीजेपी- 11389
कांग्रेस- 47009
आप- 13499

नकोदर
बीजेपी- 14080
कांग्रेस- 43874
आप- 23201

फिल्लौर
भाजपा-12131
कांग्रेस- 46956
आप-27401

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News