शादी के बंधन में बंधने के बाद AAP MLA ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, देखिए आप भी..

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 01:19 PM (IST)

पंजाब डेस्कः विधानसभा हलका बाघापुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में एम.एल.ए. ने सोशल मीडिया फेसबुक पर शादी की तस्वीरें शेयर की है, जो काफी सुर्खियां बटौर रही है। 

PunjabKesari

बता दें कि उनकी शादी बाबा रेशम सिंह जी चक्कपक्खी श्री मुक्तसर साहिब की पोती राजवीर कौर के साथ शिमला कुफरी में हुई। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी चार चांद लगा रही है। जैसे ही उक्त तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहुंची तो  लोगों द्वारा इसे खूब सराहा गया और लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लग गई । 

PunjabKesari

शादी में सी.एम. भगवंत मान की धर्मपत्नी गुरप्रीत कौर, माता हरपाल कौर, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने शामिल होकर विधायक सुखानंद को बधाई दी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News