अमृतसर में ''AAP'' मजबूती की ओर, एक और पार्षद पार्टी में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2025 - 11:18 PM (IST)

अमृतसर (रमन): नगर निगम अमृतसर की एक और आजाद पार्षद ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 78 से आजाद पार्षद अनीता शर्मा (माता जी अरविन भकना) अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है।

पार्षद अनीता शर्मा का कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पूर्व मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा पार्षद, रितेश शर्मा, विशाल भकना, राणा सरपंच, हरपिंदर वल्टोहा, रिक्की मौदगिल, सन्नी रामपाल, सुरिंदर देवगन व हनी शर्मा भी उपस्थित थे। अब आम आदमी पार्टी के 32 पार्षद और 7 विधायकों के साथ नगर निगम हाउस में 39 सदस्य हो गए हैं। अभी भी आम आदमी पार्टी 8 कदम दूर है। आप के उच्च स्तरीय सूत्रों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी चार-पांच दिनों के भीतर बहुमत हासिल कर लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News