लुधियाना में 'AAP' नए चेहरे पर खेल सकती है दाव, इन नामों की चर्चा

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 03:17 PM (IST)

लुधियाना: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी इस बार लुधियाना में नए चेहरे पर दाव खेल सकती है। 2014 के चुनाव के उम्मीदवार एच.एस. फुलका के इस्तीफे के बाद लुधियाना में अभी भी पार्टी को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहा है, जिस कारण आम आदमी पार्टी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारेगी। इसलिए पैनल में चार नाम सबसे आगे हैं, जिनमें सी.ए सुरेश गोयल, अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल, डा. तेजपाल सिंह गिल और बीबी राजिन्दरपाल कौर छीना शामिल है।

Image result for अमरिंदर सिंह जस्सोवाल लुधियाना यूथ विंग के प्रधान

पार्टी में पहले पैराशूट के द्वारा उम्मीदवार भेजने की चर्चा थी परन्तु अब पार्टी सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी इन लोकसभा चुनाव के लिए किसी नए चेहरे को पार्टी उम्मीदवार के तौर पर लुधियाना लोकसभा सीट की टिकट दे सकती है, जिनमें सबसे आगे सी.ए सुरेश गोयल हैं, पार्टी इनके नाम पर इसलिए सोच विचार कर रही है क्योंकि गोयल सी.ए हैं और अपने प्रोफेशन करके उनका लुधियाना के लोगों के साथ संबंध है। इसके इलावा पार्टी लुधियाना से हिंदू भाईचारे की वोट को देख रही है। मौजूदा समय में गोयल विधानसभा हलका केंद्रीय के हलका इंचार्ज हैं और लुधियाना के शहरी प्रधान भी रह चुके हैं। 

PunjabKesari

इसके इलावा पंजाबी सभ्याचार के बाबा बोड़ कहे जाने वाले जगदेव सिंह जस्सोवाल के पोते अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल का नाम भी टिकट के लिए सामने आ रहा है। जस्सोवाल के सभ्याचार के साथ जुड़े होने के कारण लुधियाना के लोग के घरों तक उनकी काफी पहुंच है। मौजूदा समय में अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल लुधियाना यूथ विंग के प्रधान हैं। इसके इलावा आम आदमी पार्टी इस सीट पर महिला उम्मीदवार को उतारने के विचार में हैं, जिसके लिए हलका दक्षिणी के इंचार्ज बीबी राजिन्दरपाल कौर छीना का नाम आगे चल रहा है। छीना इससे पहले मालवा जोन-2 की मीत प्रधान भी रह चुकी हैं और विधानसभा चुनाव के समय भी छीना हलका दक्षिणी से दावेदार थी परन्तु बाद में लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन होने के कारण यह सीट बैंस भाइयों के पास चली गई थी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन विषय में पी.एच.डी. डा. तेजपाल सिंह गिल का नाम भी चर्चा में है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News