Punjab की सियासत में हलचल जारी, AAP में शामिल हुआ Congress का वरिष्ठ नेता

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 01:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनाव के लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल जारी है। इसी के चलते कई नेता व वर्कर अपनी पार्टी छोड़ दूसरी में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच आज फिर कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। जानकारी मुताबिक, लोकसभा हलका अटारी से कांग्रेस प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरसेम सिंह सियालका आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने उन्हें खुद तरसेम सिंह सिलायका को 'आप' शामिल करवाया है। उन्होंने कहा कि सियालका के पार्टी में शामिल होते ही आम आदमी पार्टी को मजीठा व अटारी विधानसभा से बड़ी मजदूरी मिलेगी। इसके साथ ही पंजाब में 13-0 के साथ आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है।  वहीं आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तरसेम सिंह सियालका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए वह कांग्रेस पार्टी को छोड़ 'आप' में शामिल हो गए हैं। तरसेम सिंह सिलायका ने अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला के खिलाफ बोलते हुए कहा कि अमृतसर का सारा पार्टी फंड उन्होंने अपने पास रख लिया है और औजला की तरफ से उनसे पैसों की मांग की जा रही थी। अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News