सिमरजीत बैंस का दावा! आम आदमी पार्टी ने अंदरखाते कर लिया SYL नहर का सौदा

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 04:31 PM (IST)

लुधियाना (रिंकू) : आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और सीनियर कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि एस.वाई.एल. नहर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच हुई मीटिंग के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री मान के नरम रवैये से लगता है कि आम आदमी पार्टी ने अंदरखाते ही भाजपा के साथ सौदा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 6 फरवरी को श्री कीरतपुर साहिब के पास गांव कल्याणपुर में नहर बनाने को लेकर मीटिंग हुई थी। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात सदस्यों वाली ट्रिब्यूनल को गांव कल्याणपुर में नहर बनाने के लिए सर्वे करना था।
  
इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ पिछली मीटिंग में मुख्यमंत्री को यह कहते सुना जा सकता था कि जब हमारे पास (पंजाब) देने के लिए पानी ही नहीं है, तो हमें नहर खोदने की क्या जरूरत है? लेकिन अब मुख्यमंत्री के कामों से यह साफ़ है कि आने वाले समय में पंजाब के पानी पर बड़ी लूट होने वाली है लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी 'आप' और भाजपा के इस सपने को कभी पूरा नहीं होने देगी, कांग्रेस पार्टी पंजाब के पानी के लिए बड़े स्तर पर संघर्ष करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News