हलका सेंट्रल में आज Congress को फिर झटका देगी AAP

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 04:33 PM (IST)

लुधियाना: बेशक विरोधियों के इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इकट्ठे हैं लेकिन पंजाब में सरकार बनाने से पहले और बाद में भी आम आदमी पार्टी कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सेंट्रल हलके में फिर 'आप' ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि पूर्व कांग्रेसी काउंसलर रहे एक नेता और पूर्व विधायक के खासमखास रहे एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी द्वारा हरगोबिंद मार्ग रोड पर कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्धराम शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में ही उक्त दोनों नेताओं को 'आप' में शामिल किया जा सकता है। 

प्रिंसिपल बुद्धराम के शनिवार को दो वर्कर मिलनी कार्यक्रम रखे गए हैं जिसमें पहले वह सेंट्रल हलके और बाद में नॉर्थ हलके के पार्टी वॉलंटियर्स से मिलेंगे ताकि उनकी समस्याओं का समाधान कर निगम और लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव के नतीजों से बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। बताया गया है कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ सामाजिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News