आप महिला विंग ने कैप्टन के घर के बाहर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 08:36 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की महिला विंग ने अपनी सूबा प्रधान राज लाली गिल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सरकारी आवास पर आज रोष प्रदर्शन करते हुए एक महिला अफसर को कथित रूप् से अनुचित संदेश भेजने के आरोपी कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की पंजाब कैबिनेट से बर्खास्तगी और कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

‘आप’ महिला विंग प्रधान राज लाली गिल ने मीडिया के समक्ष कहा कि जो मंत्री एक महिला अधिकारी के साथ ऐसी घटिया हरकत कर सकता है, बतौर मंत्री उसके पास अपनी फरियादें और शिकायतें ले कर जाने वाली आम महिलाओं के साथ वह किस हद तक जा सकता है, इस का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इसलिए श्री चन्नी का सत्ता की ताकत के साथ खुले फिरना समाज खास कर औरतों के लिए बेहद खतरनाक है।

‘आप’ के यहां जारी बयान के अनुसार प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के घर के सामने रोष प्रदर्शन करने जा रही थीं पर पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ क्लब वाले चौंक पर नाकाबंदी करके रोक लिया गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, श्री चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुरी गिल ने चेतावनी दी कि यदि विदेश फेरी से वापसी पर कैप्टन अमरिंदर ने श्री चन्नी को बर्खास्त न किया तो ‘आप’ महिला विंग कांग्रेस सरकार के विरुद्ध सूबा स्तरीय संघर्ष शुरु करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News