कलम छोड़ हड़ताल, यूनियन ने डी.सी. कार्यालय में किया रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2023 - 12:42 PM (IST)

जालंधर (चोपड़ा): पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (पी.एस.एम.एस.यू.) के आह्वान पर पिछले 15 दिनों से कलम छोड़ हड़ताल पर जाकर विभागीय कामकाज ठप करने वाली डी.सी. ऑफिस एम्पलाइज यूनियन ने आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

PunjabKesari

पी.एस.एम.एस.यू. के नवनियुक्त जिला प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, डी.सी. ऑफिस एम्पलाइज यूनियन के प्रधान नरेश कोल, महासचिव जगदीश चंद्र सलूजा की अगुवाई में संघर्षरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के झूठ वादों की पोटली उठा कर डी.सी. ऑफिस से बी.एम.सी. चौक तक रोष मार्च निकाल पोटली को फूंका।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News