दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौ+त; 2 बच्चे गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 10:43 AM (IST)

बमियाल (हरजिंदर सिंह गोराया) : जिले के नरोट जैमल सिंह क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला गांव रायपुर कथलौर की रहने वाली थी और नरोट जैमल सिंह से अपने गांव लौट रही थी। जब वह गांव बहादुरपुर के नजदीक पहुंची, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News