नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौ+त

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 08:42 AM (IST)

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि हरीपुर निवासी अर्जुन कुमार, पुत्र करमजीत, ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पिता करमजीत (52 वर्ष) साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। जब वे दीनानगर स्थित बरिस्ता रेस्टोरेंट के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी गुरदासपुर की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने बिना हॉर्न दिए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में करमजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक उन्हें अपनी कार में इलाज के लिए कोटली अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बब्बेहाली निवासी गुरदीप सिंह, थाना तिब्बड़, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News