पंजाब पुलिस के ASI की ड्यूटी दौरान मौ+त

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 02:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से एक एएसआई की मौत होने का बेहद दुखद मामला सामने आया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई तरसेम लाल, पुत्र बंशी राम, निवासी गांव भगतूपुरा, कादियां, थाना सिविल लाइन बटाला में तैनात थे। वह बटाला की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम पर ड्यूटी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि एएसआई तरसेम लाल आज भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ ड्यूटी कर रहे हवलदार सुरिंदर सिंह उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने आगे बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News