फगवाड़ा-बंगा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पिता-बेटी की मौ+त, मां गंभीर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 08:36 AM (IST)

फगवाड़ा/बंगा(सोनू): देर रात फगवाड़ा-बंगा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात फगवाड़ा और बंगा के बीच सड़क पर दो कारों और एक मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार पिता और उसकी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी परमजीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News