सड़क हादसे ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां, डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 02:49 PM (IST)

फगवाड़ा (सोनू) : चहेड़ू के पास हुए सड़क हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। हादसा बीती रात उस समय हुआ, जब बच्ची अपने माता-पिता के साथ दोपहिया वाहन पर सफर कर रही थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, परिवार का दोपहिया वाहन चहेड़ू के नजदीक पहुंचा तो उसकी एक फोर-व्हीलर के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बच्ची के सिर पर गहरी चोट लगी। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरीश ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। बच्ची के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।

इस दर्दनाक घटना से परिवार गहरे सदमे में है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी अधिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News