माथा टेक कर वापिस आ रहे बुजुर्ग जोड़े के साथ हादसा, पति की मौ''त
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 02:45 PM (IST)
गोराया (मुनीश बावा) : गोराया राधा स्वामी सत्संग घर के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के जनकपुरी के रहने वाले 65 साल के गुलशन कुमार उर्फ बग्गा अपनी पत्नी 62 साल की मनप्रीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी माता के दरबार में माथा टेक कर वापस लुधियाना लौट रहे थे, जब वे गोराया में राधा स्वामी सत्संग घर के पास पहुंचे, तो अचानक हाईवे पर झपकी लगने से उनकी मोटरसाइकिल खाई में गिर गई। पति-पत्नी दोनों खाले में गिर गए।
इसका सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है, जिससे गुलशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोड सेफ्टी फोर्स के अधिकारी और पुलिस स्टेशन मौके पर पहुंचे। गोराया से ए.एस.आई. सुरिंदर पाल ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

