खन्ना में भीषण सड़क हादसा! ट्रक के केबिन में फंसे चालक की मौ+त

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 04:16 PM (IST)

खन्ना: खन्ना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गगड़ माजरा में आर.एस. ट्रेडर्स के सामने सुबह करीब 5:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान ट्रक की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरजीत सिंह पुत्र नरंग सिंह, निवासी गांव सोहियां, जगराओं के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के एसआई सुखदेव सिंह, सिपाही हरप्रीत सिंह और सिपाही करनवीर सिंह की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टक्कर के बाद ट्रक चालक सिमरजीत सिंह वाहन के अंदर ही फंस गया था। एसएसएफ की टीम ने स्थानीय लोगों और अन्य ट्रक चालकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद जब उसकी नब्ज जांची गई तो वह नहीं चल रही थी।

एंबुलेंस के पहुंचने तक टीम ने उसे सीपीआर भी दी। इसके बाद उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे करवाया और यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। साथ ही खन्ना कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई। मृतक के भांजे परमवीर सिंह के माध्यम से हादसे की जानकारी परिवार तक पहुंचाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News