दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवती की मौत, युवक गंभीर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 08:50 AM (IST)

गढ़दीवाला (वरिंदर पंडित): पंजाब के गढ़दीवाला में बीती देर रात कालरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती की जान नहीं बच सकी। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव जंडौर के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान अमनदीप सिंह निवासी गांव बाहला के रूप में हुई है।

सेवा संस्था की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलने पर बाबा दीप सिंह सेवा संस्था के प्रमुख भाई मनजोत सिंह तलवंडी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक प्रभजोत कौर की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस के एएसआई सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News