जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हादसा: इनोवा ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 11:31 PM (IST)

जालंधर : पंजाब के जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। करतारपुर के बिधीपुर स्थित आईटीबीपी कैंप फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी सहित परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल है। वहीं कार में सवार तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनोवा कार गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News