जम्मू-अमृतसर हाईवे पर हादसा, टिप्पर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 04:30 PM (IST)
गुरदासपुर/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर उस समय हादसा हो गया जब हाईवे किनारे पेड़ काट रही मजदूर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर और टिपर ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर पेड़ काटने का काम चल रहा था। इस दौरान मजदूर की ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर मौजूद थी। उसी समय तेज गति से आ रहे एक टिपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों घायल ड्राइवरों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

