हादसे का शिकार हुआ ऑस्ट्रेलिया गया पंजाबी नौजवान, मौ+त की खबर से सदमे में परिवार
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 03:41 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के बटाला के नजदीकी गांव वैरोनंगल के 29 वर्षीय युवक की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गांव वैरोनंगल निवासी सुखजिंदर सिंह संधू (29) पुत्र वसन सिंह वर्ष 2018 में रोजगार की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था। वह वहां ट्रॉला चालक के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीते दिनों जब सुखजिंदर सिंह संधू अपना ट्रॉला लेकर जा रहा था, तभी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हाईवे पर खड़े एक तेल के टैंकर से उसका ट्रॉला भीषण रूप से टकरा गया।
टक्कर के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में सुखजिंदर सिंह संधू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के दोस्तों ने पंजाब में रह रहे उसके परिवार को दी। बेटे की असमय मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।

