Accident : तेज रफ्तार का कहर, स्कार्पियो ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर,  2 मजदूरों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 09:50 PM (IST)

नवांशहर / काठगढ़  (त्रिपाठी / राजेश): बलाचौर-रोपड़ नैशनल हाइवे पर गांव कंगना पुल के नजदीक स्कारपियो तथा ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार 2 मजदूरों की मौत होने का समाचार है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अनुसार रोपड की ओर से शटरिंग का सामान लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली जब बलाचौर बाईपास के नजदीक कंगना पुल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक स्कारपियों गाडी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जोर से जा टकराई।

जिससे ट्रैक्टर पर बैठे 2 लेवर वाले व्यक्ति बीच सडक़ पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें तुरन्त नैशनल हाइवे अथार्टी की एंबूलैंस में बलाचौर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली के चालक जतिन्दर सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी माछीवाडा साहिब ने बताया कि वह गांव जलालपुर से शटरिंग का समान लेकर माछीवाडा साहिब की ओर जा रहे थे कि कंगना पुल के नजदीक पीछे आई एक स्कारपियों गाड़ी उनकी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जोर से टकराई।

उसने बताया कि स्कारपियो सवार व्यक्ति जिनके साथ शिकारी कुत्ते भी थे मौके से फरार हो गए। ए.एस.आई. संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान गोलू (35) तथा बंटी (34) के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि हादसे का कारण बनी स्कारपियो गाडी को कब्जे में ले लिया गया है तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News