नशे के खिलाफ एक्शन, नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 05:51 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, बरजिन्द्र): थाना धनौला के नवनियुक्त इंस्पैक्टर कुलजिन्द्र सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में नशाखोरियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को उस समय सफलता हासिल हुई, जब गत 6 अगस्त को एक महिला को काबू करते हुए उससे 480 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर कुलजिन्द्र सिंह ग्रेवाल ने बताया कि दौरान गश्त एस.आई. मलकीत सिंह ने नजदीक ट्रक यूनियन धनौला के पास एक महिला को शक्क के आधार पर नाम पता पूछा गया, जिससे 480 नशीली गोलियां बरामद हुई, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला की पहचान लाजवंती पत्नी काला सिंह राम बाग की बाइक साइड बरनाला के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ मुकद्दमा नंबर 100 धारा 22/61/85 एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News