पंजाब BJP के बड़े नेता के भाई खिलाफ Action! जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 10:02 AM (IST)

लुधियाना (अनिल) : पंजाब बीजेपी के बड़े नेता के भाई के खिलाफ कार्रवाई होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार,थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के पूर्व प्रधान राजेंद्र भंडारी के भाई सहित 7 लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी मॉडल टाऊन ने पुलिस कमिश्नर को 7 अगस्त 2025 शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनका गांव प्रताप सिंह वाला में प्लाट है। गुरमुख सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी मनदीप नगर हैबोवाल खुर्द, राजकुमार भंडारी पुत्र सतपाल भंडारी वासी बी.आर.एस. नगर द्वारा कब्जा करने की नीयत से दुकान का शटर तोड़कर चारदीवारी को नुकसान पहुंचाया गया था।

इसकी उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की गई जिसके बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने गुरमुख सिंह पुत्र जरनैल सिंह, राज कुमार भंडारी पुत्र सतपाल भंडारी, उपेंद्र कौर पत्नी कैप्टन पी.एस. परमार वासी बांद्रा मुंबई, हाल वासी सराभा नगर और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News