कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई, दिल्ली हाईकोर्ट का नकली जज ऐसे किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 10:25 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): कमिश्नरेट पुलिस ने आज दिल्ली हाईकोर्ट के जज का दावा करने वाले नकली जज मिशु धीर को गिरफ्तार किया है। पूरा ऑप्रेशन ए.सी.पी. नॉर्थ वरिन्द्र सिंह खोसा की अध्यक्षता में किया गया। यह नकली जज पुलिस पर उसके घर में सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती का दबाव बना रहा था।

ए.सी.पी. नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने शक होने पर खुद को जज बताने वाले मिशु धीर से उसके प्रमाण पत्र मांगे। जब उन प्रमाण पत्रों की मिनिस्ट्री ऑफ लॉ से जांच करवाई गई तो सभी प्रमाण पत्र जाली पाए गए। इसके बाद ए.सी.पी. नॉर्थ ने खुद को जज बताने वाले मिशु धीर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गाड़ी पर ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की प्लेट भी लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News