विधायक की गाड़ी रोकना ASI को पड़ा महंगा, हो गया Action

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 12:43 PM (IST)

पंजाब डैस्क : मोहाली के ट्रैफिक कर्मी को आम आदमी पार्टी के विधायक का गुस्सा झेलना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. से नाराज हुए विधायक ने उसे ड्यूटी निभाने के लिए लाइन हाजिर करवा दिया।

PunjabKesari, action-on-traffic-police-asi

जानकारी के अनुसार मोहाली के फेज – 8 के अधीन आते एक चौक पर ए.एस.आई. लखवीर सिंह अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस दौरान गिद्दड़बाहा से आम आदमी पार्टी के विधायक हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों की गाड़ी जब चौक के नजदीक पहुंची तो उन्होंने गाड़ी को साइड में लगाने को कहा।

PunjabKesari, action-on-traffic-police-asi

गाड़ी के ऊपर लगी लाल बत्ती के कारण ए.एस.आई. ने 1500 का चालान काट दिया। इस दौरान ए.एस.आई. के साथ विधायक ढिल्लों और उसके ड्राइवर द्वारा बदतमीजी करने की भी बात सामने आई है। वहीं ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. द्वारा चालान काटे जाने पर खफा हुए विधायक ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए ए.एस.आई. को लाइन हाजिर करवा दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News