Golden Temple में नतमस्तक हुई एक्ट्रेस पलक तिवारी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 02:44 PM (IST)
पंजाब डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी हाल ही में श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं। उन्होंने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह नीले रंग का सूट पहने बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में पलक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण करती दिखाई दे रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह हाथ जोड़कर अरदास करती नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह उनका स्वर्ण मंदिर का पहला दौरा था और यहां का अनुभव उनके लिए बेहद खास और सुकून भरा रहा।

हालांकि पलक ने मीडिया से बातचीत नहीं की, लेकिन अपने इस आध्यात्मिक अनुभव की झलकियां उन्होंने फैंस के साथ जरूर साझा कीं। गौरतलब है कि पलक तिवारी टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने साल 2023 में किसी का भाई किसी की जान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें सलमान खान समेत कई बड़े कलाकार नजर आए थे।

