Punjab : Heat Wave को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 01:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : कुछ दिन से तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। बढ़ते पारे के साथ ही मौसम केंद्र हीट वेव एडवाइजरी भी दे रहा है। रविवार को अधिकतम पारा 39.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा जारी रहेगा। अभी तक रातें ठंडी दर्ज हो रही थी, लेकिन दो दिन से रात के पारे में भी इजाफा देखा जा रहा है, जो जारी रहेगा। बढ़ते पारे को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव एडवाइजरी जारी की है। विभाग का कहना है कि अप्रैल और जून के तापमान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है। इसके साथ ही लू चलने के भी आसार बन गए हैं। एडवाइजरी के जरिए लोगों को थोड़ा सर्तक रहने को कहा गया है। गर्मी के प्रकोप में लू से कोई भी व्यक्ति प्रभावित हो सकता है लेकिन बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती का लू से प्रभावित होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। 

आगे ऐसा रह सकता है तापमान

सोमवार को आंशिक बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 39 जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। 
मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
बुधवार को भी बादल छा सकते है। अधिकतम तापमान 39, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

ऐसे बचाव करें

गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचें। 
जितना हो सके हवादार और ठंडे स्थान या घर के अंदर ही रहें।
हल्के रंग और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
सीधी धूप से बचने के लिए छाता, टोपी और धूप के चश्मे का उपयोग करें। 
नियमित रूप से हाइड्रेट रहें।
दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। 
पानी, जूस और नारियल पानी सहित तरल पदार्थों का खूब सेवन करें।
मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें।
आहार में उच्च जल सामग्री वाले फलों और सब्जियों को शामिल करें।
बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें।
बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहन में बंद न छोड़ें।
बाहरी गतिविधियों को दिन के ठंडे समय तक सीमित रखें।
अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News