चंडीगढ़ के बाद पंजाब में भारी बारिश का खतरा, 2 जिलों में Yellow Alert

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 06:11 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ में अचानक हुई तेज बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। महज 2 घंटे में 72.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसे इस मानसून अवधि में इस समय के दौरान हुई सबसे ज्यादा बारिश बताया जा रहा है।

वहीं, पंजाब में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 19 अगस्त को पठानकोट और होशियारपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News