JOB पर लगते ही एक घंटे के बाद इस महिला ने कर दिया कांड, जान हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 09:18 AM (IST)

लुधियाना : वृंदावन रोड के रहने वाले हौजरी कारोबारी के घर में एक घंटे पहले रखी नौकरानी कैश और गहनों पर हाथ साफ कर गई। आरोपी महिला की सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिला पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कारोबारी विपन कुमार ने बताया कि एक महिला उनके घर पर काम मांगने के लिए आई थी। उन्हें भी घर पर काम करने वाली की जरूरत थी तो उन्होंने उसे रख लिया था लेकिन उक्त महिला कुछ ही देर में घर से कैश और गहने लेकर फरार हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौकी कैलाश नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला की काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं चल पाया।

विपन का कहना है कि सी.सी.टी.वी. कैमरे देखते हुए वे खन्ना तक पहुंच गए जहां पर लास्ट बार महिला नजर आई थी जोकि एक दुकान से सामान खरीद रही थी। उसके आगे कोई सी.सी.टी.वी. फुटेज नहीं मिली। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News