DC की कुर्सी से हटाने के बाद 5 महिला IAS अधिकारियों की नहीं ली सार

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 11:37 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार की तरफ से पिछले दिनों दौरान आई.ए.एस. और पी.सी.एस. आधिकारियों के जो ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं उनमें डी.सी. की कुर्सी से हटाने के बाद में भी 5 महिला आई.ए.एस. आधिकारियों को पोस्टिंग नहीं दी गई। यहां बताना उचित होगा कि पंजाब में सरकार बदलने के बाद तुरंत बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासन के आधिकारियों की ट्रांसफर करने की रिवायत है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब वासियों के लिए अहम खबर, महंगा हो सकता है बस का सफर

इसके अंतर्गत सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के काफी देर बाद तक पुराने आधिकारियों की ट्रांसफर नहीं की गई। अब आला आधिकारियों को इधर से उधर करने की जो मुहिम शुरू की गई है उसमें मुख्य तौर पर 15 डिप्टी कमिश्नरों को ट्रांसफर करने का फैसला शामिल है। हालांकि इस दौरान पिछली सरकार की तरफ से डी.सी. लगाए गए कई अधिकारी स्टेशन बदलने के रूप में अपनी कुर्सी बरकरार रखने में सफल रहे हैं और कुछ जिलों में अभी पुराने डी.सी. ही काम कर रहे हैं जबकि कई जिलों में 2013, 2014 बैंच के आई.ए.एस. आधिकारियों के रूप में नए चेहरों को मौका दिया गया है परन्तु इन ट्रांसफर आदेशों में सबसे खास बात यह है कि डी.सी. की कुर्सी से हटाने के बाद 5 महिला आई.ए.एस. आधिकारियों को फिलहाल पोस्टिंग नहीं मिली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News