पंजाब के IAS अफसर के घर मिला करोड़ों का Cash व सोना! जांच जारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में पिछले 2 दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है। इसी कार्रवाई के तहत ED की टीम ने पंजाब के मंत्री के भांजे के लुधियाना स्थित घर पर भी रेड की। देर रात टीम दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन के आवास पर भी पहुंची।

ED की कार्रवाई के बीच पंजाब सरकार ने बुधवार देर रात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया और मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ED की छापेमारी की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया है। हाईकोर्ट ने वारंट ऑफिसर को छापेमारी वाली जगहों पर जाकर मौके की स्थिति का निरीक्षण करने और इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। वारंट ऑफिसर किसी भी समय संबंधित स्थान पर जाकर निरीक्षण कर सकता है। उसे गुरुवार दोपहर 2 बजे तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करनी होगी।

IAS अधिकारी के घर मिली करोड़ों की नकदी

वहीं, एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के एक IAS अधिकारी के घर से करीब ढाई करोड़ रुपये नकदी, सवा किलो सोना-चांदी और जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल इन बरामदगी की जांच अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक एजेंसी की कार्रवाई और दस्तावेजों की जांच जारी है।

पूरा मामला

आपको बता दें कि, मंगलवार सुबह मोहाली के फेज-8 स्थित GMADA मुख्यालय में  ED ने छापेमारी शुरू की थी। कार्रवाई के दूसरे दिन भी ED के अधिकारी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान मौके पर मौजूद रहे। टीम GMADA के सरकारी रिकॉर्ड की जांच करने के साथ अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मोहाली स्थित कार्यालय की 3 मंजिलों को सील किए जाने और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए जाने की भी बात सामने आई है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News