पंजाब में पीएम आवास योजना घोटाले की निष्पक्ष जांच हो: अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 04:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि फिरोजपुर जिले के ममदोट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित करने में रिश्वत लेने के आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेकर मकान आवंटित करने के आरोपों का यह मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। यह गरीबों के हक पर डाका है। 400 जरूरतमंद परिवारों की सूची में से केवल 33 मकान मंजूर हुए और इनमें से भी सिर्फ दो मकान जरूरतमंदों को मिले, जबकि बाकी 31 मकान 50 से 200 एकड़ जमीन वाले रसूखदारों को दे दिए गए। यह एक गंभीर मामला है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के सपने को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

पंजाब सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। साथ ही, जिन कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। जिन लोगों को मकान आवंटित किए गए हैं, उनकी पात्रता की भी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही, जिन 367 गरीब परिवारों के मकान काटे गए हैं, उनकी दोबारा सत्यापन करवाया जाए। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा गरीबों के साथ खड़ी है और इस लड़ाई में उन्हें न्याय दिलाकर रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News