पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, गुरप्रीत भुल्लर बने जालंधर के नए CP, यहां देखें List...

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 04:44 PM (IST)

जालंधर(सोनू): पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की जगह IG अमृतसर बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईजीपी नीलांबरी जगदले को डीआईजी नवीन सिंगला की जगह जालंधर में तैनात किया गया है। एडीजीपी नौनिहाल सिंह को स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर कैंट भेजा गया है।

PunjabKesari

वहीं, जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। लुधियाना के मौजूदा पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का तबादला कर उन्हें डीआईजी रोपड़ रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप सिंह को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि हरमनबीर सिंह को अमृतसर बॉर्डर रेंज का डीआईजी लगाया गया है।

PunjabKesari

कई रेंज के डीआईजी भी बदले
सरकार ने कई पुलिस रेंजों में भी अधिकारियों की नियुक्ति बदली है। नवीन सिंगला को फरीदकोट रेंज, हरजीत सिंह को बठिंडा रेंज, स्नेहदीप शर्मा को फिरोजपुर रेंज और अमनीत कोंडल को पटियाला रेंज का डीआईजी बनाया गया है। डॉ. नानक सिंह को टेक्निकल सर्विसेज और गुरमीत सिंह चौहान को प्रोविजनिंग, चंडीगढ़ में डीआईजी नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के SSP की भी बदली जिम्मेदारी
तबादलों के तहत सुरेंद्र लांबा को संगरूर, चरणजीत सिंह को लुधियाना देहाती, रवजोत ग्रेवाल को विजिलेंस ब्यूरो एसएएस नगर, अंकुर गुप्ता को फरीदकोट और अश्विनी गोत्याल को फिरोजपुर का एसएसपी लगाया गया है। इसी तरह वत्सला गुप्ता को एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को अमृतसर देहाती, तुषार गुप्ता को गुरदासपुर, अजय गांधी को तरनतारन और मनिंदर सिंह को रोपड़ का एसएसपी बनाया गया है। भूपिंदर सिंह को मलेरकोटला और हरकमलप्रीत सिंह खख को जालंधर देहाती का एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News