लक्की खोखा की ह/त्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना नेता सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 05:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में गत देर शाम हुए लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शिवसेना नेता नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी फतेहगढ़ साहिब से की गई है। 

इस संबंध में डी.सी.पी. आदित्य वारियर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला 

मंगलवार देर शाम मखदूमपुरा इलाके में लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी। बता दें कि लक्की ठाकुर अपने घर के नजदीक किरयाने की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान तलवारों और तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर तलवारों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई मनमोहन सिंह ने इलाके के शिवसेना नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त नेता के साथ उनके भाई की पुरानी रंजिश चल रही थी। मनमोहन सिंह के अनुसार उनका भाई अपने भतीजे को नशे की लत लगाने का विरोध करता था और संबंधित व्यक्ति को ऐसा करने से रोकता था। उन्होंने शक जताया कि इसी रंजिश के चलते उनके भाई पर हमला करवाकर उसकी हत्या करवाई गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News