विधानसभा का विशेष सत्र रद्द होने के बाद AAP ने विपक्ष पार्टियों पर साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 10:13 PM (IST)

चंडीगढ़: आज आम आदमी पार्टी से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस की। विधान सभा का विशेष सत्र रद्द होने के बाद AAP का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में देश संविधान खतरे हैं। बी.जे.पी.  द्वारा आज आपरेशन लॉटस चलाया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्यपाल द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के फैसले से संविधान की हत्या, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा आपस में मिले हुए हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा की चिट्ठी पर राज्यपाल ने फैसला लिया। सभी राज्यों में बिके हुएहैं कांग्रेस के विधायक। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी आपरेशन लॉटस कामयाब करवाना चाहती है। अब कांग्रेस बीजेपी की टीम बी बन गई है। आप सरकार ने यहां तक कह दिया कि आपरेशन लॉटस में राज्यपाल भी शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News