अंतिम संस्कार के बाद जब देखी CCTV फुटेज, तो उड़ गए परिवार के होश

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 03:09 PM (IST)

लुधियाना: जिले में पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं के गांव के हठूर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत की घाट उतार दिया है। महिला ने अपने पति को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

थाना हठूर के एस.एच.ओ. हरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी झोरडा गांव के रूप में हुई है। मृतक की मां बलवीर कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की मां ने बताया कि उकना बेटा इंद्रजीत  गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठी था 6 सितंबर की रात को मृतक अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। अगल सुबह 7 सितंबर को जब वह गुरुद्वारा से वापस आई तो देखा कि उनका बेटा बिस्तर पर मृतक पड़ा हुआ है और उसकी पत्नी पास बैठी रो रही है। 

मृतके के शरीर पर कोई घाव के निशान न होने के चलते धारा 174 की कार्रवाई के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की मां ने बताया कि जब उसने घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की तो देखा 6 सितंबर की रात 11 बजे 7 सितंबर की सुबह तक ढाई बजे तक बंद पाए गए। थाना एस.एच.ओ. हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मां ने कहा कि उनकी बहु के उसके भाई के बेटे हरदीप सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते उसने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके प्रेमी हरदीप सिंह की तलाश की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News