श्री दरबार साहिब की AI वीडियो से मचा बवाल, भड़का सिख समुदाय

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 01:22 PM (IST)

अमृतसर (रमन): अमृतसर में श्री दरबार साहिब जी से संबंधित एक कथित AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सामने आने के बाद सिख भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर नाचते हुए दिखाया गया है, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे सिख संगत की धार्मिक भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है।

सिख संगत इस मामले को बेअदबी का गंभीर मामला मान रही है और आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतों से न सिर्फ धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि समाज में अशांति का माहौल भी पैदा कर सकती हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं और लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। 

इस गंभीर मामले को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने जांच शुरू कर दी है। SGPC के वकील अमनबीर सिंह स्याली ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस तरह की वीडियो सामने आना बहुत ही दुखद है और ये सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ है। 

उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन से भी मांग की गई है कि वीडियो की सच्चाई की पूरी जांच की जाए और दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा दी जाए। सिख समुदाय ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा निंदनीय काम करने की हिम्मत न कर सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News