AIG आशीष कपूर मामला: पंजाब राज्यपाल से मिली पीड़ित महिला ने कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 08:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के AIG आशीष कपूर मामले को लेकर आज पीड़ित महिला को पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सुनवाई के लिए बुलाया था। रिश्वत लेने, बलात्कार व धोखाधड़ी मामले में राज्यपाल ने पीड़िता से मुलाकात की। इस दौरान महिला ने बताया कि AIG आशीष कपूर ने पहले उसे  जबरदस्ती संबंध बनाए थे। इसके बाद उनके बीच काफी समय तक रिलेशन रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करवा दिया गया। यही नहीं आशीष कपूर ने उसके घर पर 10 करोड़ रुपए भी रखे हुए थे। 

इस दौरान महिला ने इस मामाले की जांच आई.जी. कुंवर प्रताप की टीम से जांच कराने की अपील की है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित महिला ने इंसाफ के लिए पंजाब राज्यपाल को ईमाल की जरिए शिकायत भेजी थी। इसमें महिला ने कहा था कि पंजाब पुलिस ने 5 साल में एक बार केस दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद ही राज्यपाल ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था।  

आपको बदा दें इस मामले में गत दिन राज्यपाल ने पंजाब सी.एम. मान को एक पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने उक्त मामले में अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं होने की बात कही थी और इस मामले के फैक्ट पर नजर डालने के लिए कहा था। लेकिन जानकारी के अनुसार सी.एम. मान ने इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया था। आपको यह भी बता दें शिकायत पर AIG आशीष कपूर को रिश्वत लेने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह फिलहाल जेल में ही बंद हैं। आशीष कपूर पंजाब विजिलेंस में बतौर SP कार्यरत होने के दौरान पंजाब के करोड़ों रुपए के सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी भी रह चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News