पंजाब में रैड कैटेगरी में आया AQI, सबसे ज्यादा यह जिला है प्रदूषित

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 11:59 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के कई हिस्सों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बहुत ही बुरे हालत में पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता 'रैड कैटेगरी' श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार पंजाब के लुधियाना में एक्यूआई 252 दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर - 182, बठिंडा - 202, पटियाला - 170, जालंधर - 157 और खन्ना - 179, मंडी गोबिंदगढ़ - 120 एक्यूआई दर्ज किया गया हैं। चंडीगढ़ का एक्यूआई 207 दर्ज किया गया है। 

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेशभर में इस बार धान कटाई के बाद सबसे ज्यादा 3634 आगजनी की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इन घटनाओं के चलते 2 नवंबर तक प्रदेशभर में आगजनी की घटनाओं का कुल आंकड़ा 21,480 तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष 2 नवंबर तक 17,921 था। उधर, बुधवार को सबसे ज्यादा 677 आगजनी की घटनाएं अकेले संगरूर में रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं, पटियाला में 395, फिरोजपुर में 342, बठिंडा में 317, बरनाला में 278 और लुधियाना में 198 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। पंजाब में आगजनी की इन बढ़ती घटनाओं से प्रदेश की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स निर्धारित आंकड़े से ज्यादा दर्ज किया गया है। हवा में इतना प्रदूषण फैल गया है कि इसका असर सीधा सांस लेने के बाद फेंफड़ों पर होता है। इससे सांस लेने में दिक्कत आदि जैसी कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News