अकाल तख्त द्वारा RSS पर पाबंदी की मांग बिल्कुल सही : जाखड़

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा आर.एस.एस. पर पाबंदी की मांग बिल्कुल सही है। इसके बाद दमदमी टकसाल ने भी समर्थन कर दिया है।

अकाली दल को चुप्पी तोड़ते हुए मांग संंबंधी लोगों को अपने विचार बताने चाहिए। यहां चुनिंदा पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बताना बहुत खतरानाक है और देश के धर्म निर्पक्ष ढांचे को तोडऩे वाले विचार हैं, जबकि भारत में विभिन्न धर्मों, विरासत और सांस्कृति से जुड़े लोक रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिअद का शानदार इतिहास रहा है परंतु पार्टी की मौजूदा लीडरशिप गैर सैधांतिक नीति पर कार्य करती है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिर्फ पत्नी की केंद्र में कुर्सी बचाने की बात करते हैं और हरियाणा व पंजाब में गठजोड़ के मुददे पर अलग-अलग स्टैंड अपनाकर भाजपा को ब्लैकमेल करने का प्रयास है।

550वें प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम संयुक्त तौर पर करने संबंधी सरकार और एस.जी.पी.सी. के मध्य विवाद संबंधी कहा कि कोई विवाद नहीं सिर्फ सुखबीर और उनकी पत्नी हरसिमरत के स्टेज पर बैठने का झगड़ा है जबकि अध्यक्ष मंत्री के प्रोग्राम के प्रोटोकाल अनुसार ऐसा संभव नहीं। जाखड़ ने कहा कि एस.जी.पी.सी. के  अध्यक्ष लोंगोवाल सरकार की कमेटी के साथ संयुक्त प्रोग्राम के लिए सहमत हैं, परंतु सुखबीर अड़चनें खड़ी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सेवामुक्त हो रहे सेवामुक्त आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों को सरकार में बड़े सैक्टरों की चेयरमैन पद और अन्य बड़े पद सौंपे जाने संबंधी कहा कि मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का कार्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News