शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, नगर निगम चुनाव के लिए ऐलाने गए उम्मीदवार का निधन
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 02:21 PM (IST)
टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी) : शिरोमणि अकाली दल की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 38 से उम्मीदवार घोषित किए गए रणधीर सिंह भारज का कल रात अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। गौरतलब है कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने 5 जुलाई को नगर निगम चुनाव कराने की घोषणा की थी, जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल ने शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के हलका इंचार्ज और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य रणधीर सिंह भारज को वार्ड नंबर 38 से उम्मीदवार घोषित किया था। कल रात उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। उनकी खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

