परविंदर सिंह झोटे की ह+त्या के विरोध में मार्च से पहले अकाली दल के नेता नजरबंद
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 08:44 AM (IST)
टांडा(वरिंदर पंडित): मानसा में नशों के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटे की हत्या के विरोध में आज होने वाले मार्च में शामिल होने जा रहे नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया।
टांडा में शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब के जिला प्रधान अवतार सिंह सेखों को गांव सिकरी और सीनियर युवा नेता मनजिंदर सिंह रड़ा को गांव रड़ा में उनके घर पर नजरबंद किया गया।जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मनजिंदर सिंह रड़ा को सुबह करीब 5 बजे ही घर में नजरबंद कर दिया, ताकि वह परविंदर सिंह झोटे की हत्या के विरोध में रखे गए मार्च में शामिल न हो सकें। पुलिस की इस कार्रवाई पर दोनों नेताओं ने विरोध जताया है।

