होशियारपुर में बड़ी वारदात! नौजवान की बेरहमी से ह+त्या, खून से लथपथ मिली ला+श
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 04:11 PM (IST)
होशियारपु: निकटवर्ती गांव बजवाड़ा में एक 37 वर्षीय युवक का बेहरहमी से कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। परिवार को घर से 500 मीटर दूर मृतक का शव खून से लथपथ मिला। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयान लेकर शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में भेज दिया है।
इस संबंध में मृतक के भाई मनदीप कुमार ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र कुमार आज सुबह 7 बजे से घर से गायब था। वह ब्रश करता हुआ कहीं चला गया था। परिवार ने अपने तौर पर उसकी तलाश जारी रखी हुई थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसकी शादी हुए भी अभी 2 साल ही हुए थे, लेकिन कोई संतान नहीं है। शाम को किसी ने सूचना दी कि जितेंद्र कुमार का शव घर से 500 मीटर दूर खेतों में पड़ा है। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो उसके सर तथा कंधे पर चोट के निशान थे और उसका गला दबाया हुआ लगता था। इस संबंध में उन्होंने गांव के सरपंच को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया तो मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। उसने बताया कि जितेंद्र कुमार की किसी के साथ दुश्मनी थी या नहीं वह कह नहीं सकते। क्योंकि उसने कभी इस संबंध में उससे बात नहीं की थी।
मौके पर पहुंचे थाना सदर के एस.एच.ओ. किरण सिंह ने बताया कि गांव से ही किसी ने सूचना दी थी कि एक युवक का शव बजबाड़ा बाईपास के पास मिला है। वह मौके पर आए हैं। उन्होंने माना की मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि मृतक एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवरी की नौकरी करता था। अगली कार्रवाई संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मौका देखने जा रहे हैं। मौका देखने के बाद वह अगली कार्रवाई के बारे में कुछ बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि मृतक के नाक से रक्त बह रहा था तथा उसका गला भी दबाया लगता था। उसके शरीर पर और भी चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार के तौर पर हुई है।

