अकाली दल टकसाली ने पंजाब में ब्रह्मपुरा को दी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल टकसाली की प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए आज पार्टी प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि पंजाब और देश के राजनीतिक हालात की समीक्षा करके हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पंजाब को मजबूत साफ-सुथरे तीसरे विकल्प की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी हमने पहले भी सार्थक भूमिका निभाई थी और आने वाले समय में भी निभाएंगे।

पार्टी की कोर कमेटी और सीनियर अकाली नेताओं ने पंथक एकता और तीसरे विकल्प के पुनॢनर्माण के लिए ब्रह्मपुरा को सभी हक सर्वसम्मति से सौंपे हैं। शिरोमणि अकाली दल टकसाली के प्रवक्ता और महासचिव करनैल सिंह पीर मोहम्मद और हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल ने कहा कि आज की मीटिंग में पार्टी के सचिव जनरल जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरदविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, महासचिव मक्खण सिंह नंगल, मुख्य जत्थेबंदक सचिव जत्थेदार महेंद्र सिंह हुसैनपुर, रविंद्र सिंह ब्रह्मपुरा के अलावा चुङ्क्षनदा सीनियर नेता तरनतारन अकाली जत्था के प्रधान दलजीत सिंह गिल, जसप्रीत सिंह होबी, जगतार सिंह घड़ूंआं, रणजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के समूह किसानों, मजदूरों और कामगार को एक मंच पर इकठ्ठा होने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार ने तीन अलग-अलग आर्डीनैंस जारी करके देश और पंजाब के किसानों को घसियारे बनाने की भद्दी साजिश रची है, जिसका शिरोमणि अकाली दल टकसाली विरोध करता है। ब्रह्मपुरा ने कहा कि बादल दल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसान मारू बिल पर हरसिमरत ने कैबिनेट की मीटिंग में दस्तखत करके पंजाब के किसानों से धोखा किया है। 

उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के हक में नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों को आॢथक तौर पर कमजोर करने के लिए डीजल महंगा और जाली बीज-खादें देना इसकी ताजा मिसालें हैं। इसके अलावा आज की मीटिंग में कई अन्य अहम प्रस्ताव पास किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News